बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय आयोजित हुई कार्यशाला,मजबूती पर हुई चर्चा

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- भाजपा पार्टी द्वारा वर्तमान में बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। चुनावी तैयारियों की कड़ी में पखांजुर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के निवास में कापसी,पखांजुर,बांदे मंडल के संदर्भ एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता की छायाचित्र पर मुख्यातिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। प्रमुख प्रवक्ता विजय मंडावी ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करते उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और बताया कि जल्द ही यह इसी प्रकार के कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला में अभियान के उद्देश्यों को विस्तार से बताया गया। साइवर विस्तारक की पूरी जिम्मेदारी होगी कि बूथ स्तर में लगातार बैठक कर बूथ को मजबूत बनाए। उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर आगामी चुनाव में फाते हासिल करेगी।
जिला अध्यक्ष सतीश लाठिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विजय मंत्र दिया तथा कहा कि जब बूथ मजबूत होगा तभी चुनाव में जीत सुनिश्चित होगी इसलिए आगामी लोकसभा और नगर पालिका के चुनाव में नवगठित कमेटियां बूथ को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मंच का संचालन असीम राय के द्वारा किया गया।

कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बांदे मंडल प्रभारी मोनिका साहा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मेहनत और समर्पण भाव से कार्य करते हुए भाजपा को शिखर पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुनीता मंडल मंडल अध्यक्ष दीपांकर दत्ता,रतन हालदार,मंडल महामंत्री स्वतंत्र नामदेव,मनोज हालदार,शंकर सरकार,गौरांग राय,अमित दास,चन्द्रवीर मराई,श्यामू तिवारी,जगबंधु विस्वास एवं शक्ति केंद्र प्रभारी सहित कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *