अचानक आये तेज आंधी तूफान से मक्का के फसल को पहुंची क्षति
छोटे कापसी – मंगलवार की शाम को अचनाक आई तेज आंधी-तूफान ने कापसी क्षेत्र के किसानों की मक्के फसल को भारी क्षति पहुंची हैं। जिस कारण किसानों के चेहरे पर परेशानी का भाव देखा जा रहा हैं। बहुत किसानों ने उधार लेकर खेती की हैं। वहीं कापसी के किसनिनी श्रीमती कंचन हालदार ने बताया की मक्के की फसल को भारी नुकसान हुआ हैं। अचानक आई हवा तूफान ने खेत में ही खड़ी मक्के की फसल पूरी तरह से गिरा दिया हैं। किसान परेशान हैं। लोगों से लिये कर्ज (उधार) चुकाने की समस्या आन पड़ी हैं।
कंचन हालदार के पुत्र सुजय हालदार (झुनू) ने कापसी क्षेत्र के पटवारी से संपर्क कर हवा तूफान से गिरी मक्के की फसल की जानकारी दी।

इस विषय पर कापसी पटवारी अभिषेक निषाद ने बताया कि हवा तूफान से मक्के की फसलों को नुकसान होने की जानकारी मिली है। मौके का मुआयना कर मुआवजा प्रकरण बना कर तहसील कार्यालय में प्रस्तुत किया जावेगा।
