बेमौसम बारिश- कापसी क्षेत्र में आंधी और ओलावृष्टि से मक्का की फसल को क्षति, कृषि एवं राजस्व विभाग से किसानों ने की मुआवजे की मांग

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – पखांजुर तहसील अंतर्गत कापसी क्षेत्र में बीती रात अचानक आई तेज आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि बारिश से कापसी क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के मक्के की फसलों को काफी क्षति पहुंची है। तेज हवा व कड़कती बिजली की चमक से जहां लोग सहम गए, वहीं बारिश से जगह-जगह जलजमाव जैसी स्थिति बन गई। इससे कापसी में मक्का फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

बेमौसम बारिश व आंधी से क्षेत्र के किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। रबी फसल को लेकर इस बार किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन ऐन वक्त पर आंधी-बारिश ने फसलों को बर्बाद कर दिया है। पीवी 130,56 एवं कापसी के किसान बिपुल साहा,कंचन हालदार ने बताया कि उनके मक्का की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। तेज आंधी तूफान से खड़ी मक्के की फसल पूरी तरह गिर गई एवं सारे पौधे बेकार (नष्ट) हो गए है। किसान झुनू हालदार,संजय साना,विस्वनाथ राजबंशी ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर मक्का की खेती की थी, लेकिन अचानक आंधी तूफान से मक्के की फसल बर्बाद हो गई। अब कर्ज चुकाने की भी चिता सता रही है। किसानों ने मांग की है कि कृषि एवं राजस्व विभाग जल्द नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *