पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी के नेतृत्व चलाया जा रहा है “चलबो गोठान, खोलबो पोल” अभियान

छोटे कापसी – परलकोट में भाजपा द्वारा विक्रम उसेंडी के नेतृत्व में चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान चलाया जा रहा है। इसमे भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र के गोठानो का दौरा कर जमीनी हाल जानकर वहां के ग्रामीणो से ”गोठान के गोठ” करेंगे,गोठान में चल रहे गड़बड़झाला की पोल खोल रहे है।

इसी अभियान के तहत सोमवार को अन्तागढ़ विधानसभा अंतर्गत परलकोट क्षेत्र के ग्राम श्रीपुर,भिगीडार,चंदनपुर,संगम,ऐसेबेड़ा,पीवी 64 के गोठान पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी एवं भाजपा कार्यकर्ता जहां न तो गोठान में गाय न चारा नजर आया। भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में ग्रामीणो ने भूपेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। यह अभियान भाजपा प्रदेश स्तर के आह्वान पर 20 मई से 25 मई तक मंडल के कम से कम दस गोठनों में किया जाने है जिसके लिए प्रभारियों को जिम्मेदारी सौपी गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि भूपेश बघेल ने गौठान के नाम पर विभिन्न मदो से 1300 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का दुरुपयोग कर इसमे भारी घोटाला किया है। गोठान के नाम पर सरकार केवल खानापूर्ति कर रही है। प्रतिमाह गोठानो के रखरखाव के लिए प्रदेश से भेजे जाने वाले दस हजार रू कहा खर्च हो रहा है उसका कोई हिसाब नही है। उक्त स्थान पर न तो गरूवा और न ही घुरवा है। केवल गौठान के नाम पर भ्रष्टाचार इस सरकार के द्वारा किया जा रहा है। आगे कहा कि गोठानों के रिकार्ड में उस बड़े पैमाने पर गोबर की बिक्री दर्ज है, जिस बड़े पैमाने पर सरकारी रिकार्ड में खरीदी और भुगतान हो रहा है। कहीं शेड बनाने के बाद काम बंद कर दिया गया है, तो कहीं कम गोबर खरीदी को बढ़ा-चढ़ाकर बोगस भुगतान कर सरकार के खजाने को लूटा जा रहा है। यदि गोठान समितियों के रिकार्ड और सरकार के भुगतान के रिकार्ड का मिलान कर देखें, तो हजारों करोड़ का गोठान और गोबर घोटाला सामने आ जाएगा। भाजपा गोठानों का भौतिक निरीक्षण कर इस भ्रष्टाचार को उजागर करने गांव-गांव अभियान पर निकली है।

वही इस अभियान के तहत कापसी मंडल में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर के नेतृत्व में देवपुर,पीवी119,कोयगांव,डोंडे,पीवी 117,पीवी 63,बारदा,बड़े कापसी,प्रेम नगर,छिंदपाल गोठनों का दौरा कर कांग्रेस सरकार के घोटाले की जनता के समक्ष पोल खोल हल्ला बोल किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष असीम राय,गणेश साहा,मनोज हालदार,शिवनाथ मंडल,स्वपन तरफदार,जिपं सदस्य अंजली अधिकारी,नोहर उसेंडी,कापसी मंडल अध्यक्ष दीपांकर दत्ता,परितोष दास गुप्ता,परमेश्वर उसेंडी,प्रफुल्ल,संतोष,अशोक सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कई गोठनों में आज तक भुगतान नही

सुजीत कुमार सरकार एवं अन्य ने विक्रम उसेंडी के समक्ष कहा कि डेढ़ साल पहले गोठान निर्माण में टैक्टर,मजदूरी कार्य किये थे जिनका आज दिनांक तक तकरीबन एक लाख सैतालिस हजार का भुगतान बाकी है। शेष बची राशि के भुगतान के लिए चक्कर लगा रहे ग्रामीणों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *