अबूझमाड़ के ग्रामीण उठा रहे हैं संचार सेवा एवं इंटरनेट का लाभ


सोनपुर और कोहकामेटा में लगाए गए हाई स्पीड सेवा वाले दो टॉवर

नारायणपुर :- बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. के मार्गदर्शन एवं नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जिले के अंदरूनी भागों में विकास एवं निर्माण हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था प्रदाय किया जा रही है। परिणामस्वरूप अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र अंतर्गत मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर ग्राम सोनपुर एवं कोहकामेटा में मोबाईल फोन सेवा के दो नए टॉवर लगवाकर दूरसंचार व्यवस्था भी प्रारंभ कराई गई है।

सोनपुर और कोहकामेटा में मोबाईल टॉवर लगने से अंदरूनी क्षेत्र के ग्रामीणों और सुरक्षा बलों को दूरसंचार व्यवस्था एवं इंटरनेट का लाभ मिल रहा है। इसके माध्यम से लोग शासकीय योजनाओं, देश-विदेश की घटनाओं एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर लाभांवित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *