शतरंज के प्यादे से नसीहत लें बच्चे –महापौर सफीरा साहू
जगदलपुर :- रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा विश्व शतरंज दिवस पर शहर के रोटरी हॉल मे शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया।

कार्यक्रम चेयरमैन रोटेरियन अयाज चामड़िया ने बताया कि क्लब के वरिष्ठ रोटेरियन ने स्पर्धा का शुभारंभ किया। एक दिवसीय प्रतियोगिता शालेय स्तर पर कक्षा पांचवी से कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं के बीच कराई गई। करीब 120 प्रतियोगियों ने शह और मात के इस खेल जौहर दिखाया। तीन राऊंड मे खेली गई इस प्रतियोगिता मे कई प्रतियोगियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अनेक प्रतियोगियों ने इस खेल की बारीकियां सीखी। रोटरी क्लब अध्यक्ष दिनेश कागोत ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा पहली बार शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसे अच्छा प्रतिसाद मिला। इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेल के लिए मंच प्रदान करना था, ताकि वे अच्छा प्रदर्शन कर शहर, राज्य व देश का गौरव बढ़ा सकें। क्लब द्वारा आगे और बड़े स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह शतरंज में प्यादा आगे बढ़ने के बाद पीछे नहीं लौटता उसी तरह बिना पीछे देखे विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। प्रतियोगिता आयोजन में बस्तर शतरंज संघ का विशेष सहयोग मिला। पार्षद यशवर्धन राव ने भी अपनी बाते रखी। अंत मे मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 बच्चों को तीन पॉइंट, 42 बच्चों को 2 पॉइंट एवं 46 बच्चों को 1 पॉइंट मिलने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। गोल्ड मेडल एवं मोमेंटो पाने वाले बच्चों में अलंकरुता, मोहर राना, दिव्यराज झा, गौरव आहूजा, अवनि जेना, अविरल जैन, इशाक पाशा, लव्यज्योति रूटरी, शिवम शर्मा, अर्णव कुमार झा, आदित्यवर्धन दास, दिव्यांश वाजपेयी, मोहम्मद अदनान चमड़िया रहे। अंत में संस्था सचिव डॉ. मनोज थॉमस ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन रोटेरियन सौरभ अरोड़ा ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर निगम आयुक्त केएस पैकरा एवं शशांक शेंडे, रोटरी, इनरव्हील, रोटरेक्ट क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
