विधायक चंदन कश्यप और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री मोहन मरकाम का किया भव्य स्वागत।

भानपुरी :- कोण्डागांव विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम का प्रथम करन्दोला (भानपुरी) आगमन पर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप के अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ करन्दोला मुख्य चौराहा मे जोशीला स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल जिंदाबाद, मोहन मरकाम जिन्दाबाद, दीपक बैज जिंदाबाद चंदन कश्यप जिंदाबाद के नारा के साथ मंत्री मरकाम का स्वागत किया। मरकाम के प्रवास के दौरान उनके साथ अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन,पीयूष कोसरे भी शामिल थे।

स्वागत के दौरान करन्दोला मे वरिष्ट कांग्रेसी अचल वाजपेयी, श्यामसुंदर पांडे, महेंद्र पांडे, विधायक प्रतिनिधि सालीक बघेल, वरुण सेठिया, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष धनुर्जय नेताम, सुखराम पोयाम, मोसु बघेल,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,लक्ष्मण दीवान,जीवन सेठिया सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *