जगदलपुर में रोका छेका अभियान शुरू


जगदलपुर :- नगरीय प्रशासन विकास विभाग के निर्देशानुसार आज शहर में रोका छेका अभियान की शुरुआत महापौर सफीरा साहू द्वारा की गई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त केएस पैकरा, पशुधन विकास एवं पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त संचालक श्री नेताम, पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव, पार्षदगण उपस्थित थे। अभियान के तहत आज शहर के विभिन्न मार्गों से आवारा पशुओं को पकड़ कर परपा स्थित गौठान में ले जाया गया। रोका छेका अभियान नगर निगम द्वारा लगातार चलाया जाएगा। इस दौरान शहर के विभिन्न मर्गों पर जमावड़ा लगाए बैठे व विचरण कर रहे पशुओं को पकड़ कर परपा स्थित गौठान ले जाया जाएगा। महापौर श्रीमती साहू ने शहर व आसपास के पशु पालकों से अपने मवेशियों को घर में बांधकर रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *