विधायक विक्रम मंडावी की मदद से बाढ़ में फँसी गर्भवती महिलायें सुरक्षित पहुँची अस्पताल

बीजापुर :- एक ग्रामीण ने बीजापुर के विधायक और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी को मोबाइल फ़ोन पर जानकारी देते हुए कहा कि कुछ गर्भवती महिलाएँ अपने परिजनों के साथ बाढ़ में फँसी हुई है इन्हें तत्काल मदद की आवश्यकता है। जानकारी मिलते ही विधायक विक्रम मंडावी ने रेस्क्यू टीम को तत्काल बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लिए रवाना किया और रेस्क्यू टीम ने बाढ़ में फँसी गर्भवती महिलाओं को परिजनों सहित सुरक्षित निकाल कर सभी को अस्पताल के लिए रवाना कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार 17 जुलाई को ग्राम कमकानार की जयमती उईका पति ज़िला राम, जिम्मो उईका पति रामलू और ग्राम कड़ेनार लंकापारा की सुकारी ताती पति मनोज आदि गर्भवती महिलाएँ अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए अस्पताल आ रही थी लेकिन अधिक वर्षा होने के कारण कमकानार/चेरकंटी नदी में अचानक वर्षा का जल स्तर बढ़ गया और बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई। इस बाढ़ में गर्भवती महिलायें अपने परिजनों के साथ फँस गई थी। बाढ़ के कारण नदी पार करने में हो रही परेशानियों को देखते हुए एक ग्रामीण ने बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी को इसकी जानकारी मोबाइल फ़ोन पर दिया जानकारी मिलते ही विधायक विक्रम मंडावी ने रेस्क्यू टीम को तत्काल बीजापुर से कमकानार/चेरकंटी के लिए रवाना किया और रेस्क्यू टीम ने गर्भवती महिलाओं समेत सभी परिजनों को बाढ़ से सुरक्षित बाहर निकाल कर गंगालूर अस्पताल और ज़िला अस्पताल बीजापुर के लिए रवाना किया। तत्काल मदद उपलब्ध कराने के लिए कमकानार/ चेरकंटी के ग्रामीणों विधायक विक्रम मंडावी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही विधायक विक्रम मंडावी ने बाढ़ में फँसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू टीम का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *