खड़गे से मिले पीसीसी चीफ बैज, छ्ग आने का दिया न्योता


जगदलपुर :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी छ्ग के अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। श्री बैज ने श्री खड़गे को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया।
लोकसभा के मानसून सत्र के सिलसिले में श्री बैज इन दिनों नई दिल्ली में हैं। कल संसद में उनकी एक बड़ी पहल तब फलीभूत हुई, जब लोकसभा में माहरा जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने का विधेयक पारित हुआ। इसके अलावा श्री बैज मणिपुर की हिंसा के मुद्दे को लेकर भी सदन के भीतर मुखर रहे। मंगलवार को पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कांग्रेस मुख्यालय जाकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात भी की। पीसीसी चीफ व सांसद दीपक बैज ने श्री खड़गे को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया। उन्होंने श्री खड़गे को जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों बाद भरोसे का सम्मेलन आयोजित होने वाला है। इस सम्मेलन में आपकी उपस्थिति से आयोजन का गौरव बढ़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *