बचकानी हरकतों से बाज आए बाफना, जनमत को स्वीकार करे – पानिग्राहि



जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ आईटी सेल व सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने पूर्व विधायक संतोष बाफना पर करारा बोलते हुए कहा की जनता के मत का अपमान कर मिडिया की सुर्खिया बने रहने लिए बचकानी हरकते कर रहें हैं।सत्तालोलुप्ता क्या होती हैं यह सिर्फ बीजेपी से सीख सकते हैं और उसका ताज़ा उदाहरण यह दिख रहा हैं कि शिलालेख की याद चुनाव पहुंचने पर विधायक संतोष बाफना को अब आई हैं i संतोष बाफना जनता का आदेश अभी तक स्वीकार्य नहीं पाये हैं जबकि लगभग 5 वर्ष पूर्व जनता ने उन्हें रास्ता दिखा दिया है। आगामी दिनों में चुनाव है और बचकानी हरकत छोड़ कर पूर्व विधायक बाफना को जनता के हित के लिए कार्य करना चाहिए जिससे उन्हें जनमत मिल सके लेकिन उससे पूर्व पार्टी के लोगों को भी विश्वास में लेना होगा। बाफना एक बार नगर पालिका अध्यक्ष, पर्यटन मंडल अध्यक्ष और दो बार के विधायक हैं तथा राजनीति में वरिष्ठ है लेकिन वह ऐसे सलाहकारो से घिरे हुए हैं कि गलत कार्य के लिए उसका रहे हैं, ऐसे कार्यों के बजाय जनता का विश्वास जीतने का कोशिश उन्हें करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *