ग्रामीण क्षेत्रों में होगी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति बघेल



बकावंड:- नल जल योजना के तहत बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत भीरलिंगा, मटनार, फरसीगांव में बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने जल जीवन मिशन के कार्यों का भूमिपूजन किया। इस योजना के तहत 1008 घरों में नल कनेक्शन से शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा।

इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। इसके साथ ही हमने ऐसी व्यवस्था भी तैयार की है, जिससे कि लोगों को हमेशा जल उपलब्ध हो सके। ग्राउंड वाटर रिचार्ज की नरवा योजना और जल जीवन मिशन के साथ ही शुरू की गई अन्य व्यवस्थाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा।

श्री बघेल ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत आज ही करपावंड, सोनपुर, फरसीगांव, में कुल 95 सायकलों का वितरण भी किया। लखेश्वर बघेल ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना से राज्य की छात्राओं का हौसला बढ़ा है। यह योजना छात्राओं की उच्च शिक्षा में सहायक साबित हुई है। शिक्षित महिला शिक्षित समाज का निर्माण करती है। यह बात मुझे खुशी देती है कि सरस्वती साइकिल योजना छत्तीसगढ़ की लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ा रही है।सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल ने कहा कि यह तस्वीर बता रही है कि इन छात्राओं को पढ़ने और बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। अब ये छात्राएं पढ़-लिखकर अपने सपनों को साकार कर सकेंगी।विधायक श्री बघेल ने बस्तर विधानसभा क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों को ग्राम विकास कार्य हेतु 65 लाख की सौगात दी। इनमें झारउमरगांव, टीकनपाल, उसरी, घाट लोहंगा, चोकर व अन्य ग्राम पंचायतों में उन्होंने विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जगमोहन बघेल, शिवराम बिसाई, उत्तम नाईक, अर्जुन पांडे, अनुज गुप्ता, बद्रीनाथ जोशी, चंपावती कश्यप, ज्योति, लालेंद्र, मनोज गुप्ता, सामूराम, जयमन देवांगन, राजेंद्र गुप्ता, हरिश्चंद्र नाग, सुकरूराम, फतेह बहादुर, सत्यभामा, मंगतीन कश्यप, भूदेवी पांडे, लखमी कश्यप, सामो देवांगन, जितेंद्र तिवारी, नीलम कश्यप, राजेश कुमार, तुलसीराम ठाकुर, सुरबाली कश्यप, सुभद्रा सेठिया एवं अनेक कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *