केदार सिंह सांसद बैज के प्रतिनिधि नियुक्त
लोहंडीगुड़ा :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व बस्तर के सांसद दीपक बैज ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा हेतु अपने करीबी केदार सिंह ढेक को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। श्री ढेक कांग्रेस के वरिष्ठ एवं समर्पित नेता हैं तथा श्री बैज के बेहद करीबी माने जाते हैं। दीपक बैज ने मित्रता दिवस के अवसर पर श्री ढेक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है। केदार ढेक के सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने से विकासखंड के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में हर्ष व्याप्त है। अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
More Stories
डेंगू की जननी बनी निकास नाली
बकावंड। विकासखंड मुख्यालय बकावंड का मुख्य मार्ग इन दिनों विकास की नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही की बदबूदार कहानी बयां कर...
नशा मुक्ति शिविरों पर सवाल: गांव-गांव बिक रहा गुटखा, गुड़ाखू और शराब, कैसे बनेगा नशामुक्त बस्तर -बुधराम नेताम
बकावंड। बस्तर जिले में नशे के खिलाफ जागरूकता और नशा मुक्ति शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, लेकिन...
थाने में साइबर जागरूकता अभियान
बकावंड। आज थाना परिसर करपावंड में पुलिस विभाग द्वारा व्यापारियों एवं उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव एवं सुरक्षा...
हथकड़ी बांधने वाले हाथों में बंधी रेशम की डोर
बकावंड। एकल अभियान संच बकावंड द्वारा आज पुलिस थाना बकावंड में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।...
दांव पर नौनिहालों का भविष्य, बोरीपदर की प्राथमिक और आश्रम शाला में शिक्षकी की कमी
बकावंड। ग्राम पंचायत लावागांव की प्राथमिक शाला बोरीपदर में करीब 55 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि आश्रम शाला में शिक्षकों की...
कबीआसना में माहरा- माड़िया समाज की सामाजिक रीति-रिवाजों के बीच खर्चा धरनी कार्यक्रम संपन्न
बस्तर। ग्राम कबीआसना में माहरा समाज के युवक एवं माड़िया समाज की युवती के विवाह संबंधी खर्चा धरनी कार्यक्रम सामाजिक...
