सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ को मिला आक्सीजन जनरेटर प्लांट

विक्रम शाह मंडावी ने किया शुभारम्भ
बीजापुर ;- बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ में आक्सीजन जनरेटर प्लांट का शुभारम्भ किया भैरमगढ़ में आक्सीजन जनरेटर प्लांट लगने से क्षेत्र के मरीज़ों को आक्सीजन की समस्या से निजात मिलेगी और हॉस्पिटल में मरीज़ों का बेहतर से बेहतर इलाज हो सकेगा।
एक सवाल के जवाब में विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि राज्य सरकार की मनसा है कि आम लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ मिले जिसे लेकर सरकार लगातार काम कर रही है आने वाले दिनों में हर ब्लॉक मुख्यालय में आक्सीजन जनरेटर प्लांट की स्थापना होगी।
इस दौरान छत्तीसगढ़ युवा आयोग से सदस्य अजय सिंह, अनुविभागीय अधिकारी ए॰ आर॰ राना, बी॰एम॰ओ॰ आदित्य साहू, जनपद अध्यक्ष दशरथ कुंजाम, जनपद उपाध्यक्ष सहदेव नेगी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लच्छु राम मौर्य, विधायक प्रतिनिधि सुखदेव नाग एवं नगर पंचायत भैरमगढ़ के वरिष्ठ पार्षद जागेंद्र देवांगन सहित अस्पताल के डॉक्टर, नर्स एवं पूरा स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।
