जिला शिक्षा अधिकारी से मिला सर्व शिक्षक फेडरेशन दुर्घटना में दिवंगत साथी के परिजन के लिए मांगी अनुकंपा नियुक्ति

जगदलपुर :- सर्व शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारी smt भारती प्रधान से भेट मुलाकात की और अपने साथी जो दिवंगत हो गए है।उनकी धर्म पत्नी के लिए जल्द से जल्द अनुकंपा नियुक्ति के लिए मांग की।जिस पर डीईओ मैडम ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।और कहा कि जितनी भी विभागीय प्रक्रिया है उन्हे जल्द से जल्द करा कर बहुत जल्द नियुक्ति की जाएगी।
आपको बता दें कि अजीत कुमार आर्य बस्तनार ब्लॉक में पदस्थ थे । उनकी सड़क हादसे में मृत्यु हो थी।और पूरा परिवार बहुत ही कष्ट प्रद जीवन जीने को मजबूर हैं।इसलिए फेडरेशन उनकी धर्म पत्नी के अनुकंपा नियुक्ति के हर संभव प्रयास कर रहा है।और इसी तारतम्य में beo बास्तानार से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था।और आज एक प्रति डीईओ बस्तर जिले को भेट कर अपनी टीम के परिवार के लिए अनुकंपा नियुक्ति की मांग की गई।
और जल्द नियुक्ति देने का आश्वासन भी डीईओ मैडम ने दिया।
मुलाकात करने वालो में जिला अध्यक्ष बस्तर भूपेश पाणिग्रही,प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश बघेल,ब्लॉक अध्यक्ष श्री महेश पोयम ,चेतन कुंजाम सुमित देवांगन, दिनेश नेताम, और साथियों ने मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *