नया इतिहास लिखने की तैयारी में
पर्यावरण प्रेमी संगठन
रायपुर :- पर्यावरण प्रेमी संगठन बहुत जल्द रायपुर जिला के इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा है . संगठन के द्वारा बड़े पैमाने पर पौधा वितरण, युवाओं के लिए जुंबा, सीनियर सिटीजंस और किशोरी बालक बालिकाओं के लिए मेडिकल चेक अप की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने जा रही है।
इस संबंध में संगठन के रायपुर जिला अध्यक्ष वेदव्यास मिश्रा ने बताया कि महावीर नगर, अम्लीडीह देवपुरी, न्यू राजेंद्र नगर, प्रियदर्शिनी कालोनी, लालपुर और इसके आसपास के निवासियों के साथ साथ रायपुर निवासियों के लिए मेडिकल चेकअप कराने और जुंबा में निशुल्क भागीदारी निभाने का अवसर संगठन उपलब्ध कराने जा रहा है ।
संगठन के प्रांत अध्यक्ष आर डी दहिया ने बताया कि उक्त आयोजन में विभिन्न सामाजिक संगठनों, क्षेत्रीय विधायक, जुम्बा टीम, स्थानीय पुलिस प्रशासन, क्षेत्रीय पार्षद आदि की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
पर्यावरण प्रेमी संगठन के सबसे वरिष्ठ सदस्य आर आर वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए ट्रैफिक एएसपी श्री संजय शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद श्री नानू संध्या ठाकुर, श्री सहदेव व्यवहार, श्री आकाशदीप शर्मा, श्री ऋषि बारले के अलावा संगठन के संरक्षक श्री पंकज शर्मा आदि से व्यक्तिगत चर्चा की जा रही है ।
श्री वैष्णव ने बताया कि जुंबा टीम के लोगों को उनके इच्छा अनुसार मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
संगठन के प्रांतीय प्रवक्ता विद्याभूषण दुबे के अनुसार आयोजन की रूपरेखा को संगठन के प्रांत अध्यक्ष श्री दहिया के नेतृत्व में अंतिम रूप दिया जा रहा है । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का समय और कार्यक्रम स्थल का चयन कर लिया गया है जिसकी जानकारी एक दो दिनों के भीतर आम नागरिकों को दी जाएगी । जिससे कि नागरिकगण निशुल्क पौधा प्राप्त कर सके, निशुल्क मेडिकल चेकअप का लाभ उठा सकें तथा निशुल्क जुंबा में अपनी भागीदारी निभा सकें।
निशुल्क पौधा प्राप्त करने तथा आयोजन संबंधित अधिक जानकारी के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.
🌸वेदव्यास मिश्रा – 79992 47363
🌸आर डी दाहिया – 98261 50520
🌸विद्याभूषण दुबे – 8821049149
