बारेगुड़ा में MLA विक्रम मंडावी ने लगाया जनसंवाद कार्यक्रम

बीजापुर :- शुक्रवार को बीजापुर के MLA विक्रम मंडावी ने भोपालपटनम ब्लॉक के बारेगुड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम लगाकर लोगो के समस्याओं का निराकरण किया है MLA विक्रम मंडावी के साथ जिले के कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा सहित आला अधिकारी उपस्थित थे। जनसंवाद कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत, आदिवासी विकास, सड़क, सहित विभिन्न विभागों के अन्तर्गत आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिया गया विधायक विक्रम मंडावी एवं कलेक्टर ने सभी आवेदनों का नियमानुसार समयसीमा मे निराकरण करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।वहीं सड़क बिजली पानी सहित कई बुनियादी सुविधाओं की सौगात विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों को दिया है।

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि “मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सोच है कि विकास कार्य और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिले इसी सोच के अनुसार कार्य किया जा रहा है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।” भोपालपट्टनम ब्लॉक के सुदूर गांव बारेगुड़ा मे हुए जनसंवाद कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत एवं कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य बसंत राव ताटी, जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत सरिता चापा, मंडी अध्यक्ष कामेश्वर गौतम, अल्वा मदनैया, उता लिंगाराम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश पामभोई, नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकी कोरम, सुनील उद्दे, सुनील गुरला, टिंगेबाई, सहित एसडीएम, सीईओ, एवं जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी गण और बड़ी संख्या में बारेगुड़ा क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *