दलपत सागर स्वच्छता अभियान में जुटे लोग



जगदलपुर :- नगर के ऐतिहासिक दलपत सागर के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में रविवार को नगर के सभी लोगों भूमिका निभाई।

इस दौरान निगम आयुक्त हरेश मंडावी, जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों, राज्य आपदा मोचन बल के जवानों, समाजसेवी संगठनों, दलपत सागर बचाओ अभियान व इंद्रावती बचाओ अभियान से जुड़े सदस्यों, युवोदय के स्वयंसेवकों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सफाई कार्य में भाग लिया। सभी लोगों ने सुबह से ही दलपत सागर के रानी घाट के समीप एकत्रित होकर सरोवर से जलकुंभियों को निकालने के लिए लगातार हाथ बंटाया। रविवार को सभी ने अधिक समय तक ज्यादा जलकुंभियों को निकालने की बात कहते हुए आगामी रविवार को फिर से ज्यादा लक्ष्य रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *