मनीराम कश्यप ने शुरू किया बस्तर में जनसंपर्क



बकावंड :- बस्तर विधान सभा क्षेत्र से खुद को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मनीराम कश्यप ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। श्री कश्यप ने कहा है कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ता की मेहनत के दम पर बस्तर में लहराएंगे जीत का परचम।

मनीराम कश्यप ने कार्यकर्त्ताओं के साथ राजनगर, छिंदगाव, जैबेल, मरेठा, फरसरा व अन्य गांवों में जनसंपर्क किया। अपने चहेते नेता को देखकर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मनीराम कश्यप करपावंड के बीजागुड़ा, आलेख महिमा संत समाज आश्रम में नया खानी त्यौहार में शामिल हुए। बड़ी संख्या में आलेख महिमा संत समाज एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। संतों ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *