शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई राजीव गांधी की जयंती



जगदलपुर :- बस्तर जिलाशहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री व संचार क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी की 79 वीं जयंती सादगी के साथ मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सुशील मौर्य ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। उनकी प्राथमिक शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित विद्यालय में हुई और आगे की पढ़ाई उन्होंने लंदन में की। केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से उन्होंने इंजीनियरिंग की।1970 में पायलेट के तौर पर इंडियन एयर लाइंस में काम करने लगे। राजीव गांधी 40 वर्ष की आयु वाले भारत के पहले युवा प्रधानमंत्री थे। वे बहुत ही सरल स्वभाव के धैर्यवान व्यक्ति थे। अहम निर्णय सदैव पार्टी से परामर्श लेकर ही करते थे। देश के लिए एक नवीन अनुभव की छवि रखते थे। उन्होंने देश को आधुनिकता की तरफ अग्रसर किया। 18 वर्ष के युवाओं को मत देने का अधिकार भी इन्ही की देन है। संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदानों को बताया। श्री जैन ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनके हित में कई निर्णय व बदलाव किए। पंचायती राज व्यवस्था भी उन्ही की देन है। आज उन्ही के बदौलत आदिवासी गरीब किसान की समस्याएं पंचायती राज के माध्यम से हल हो रही हैं। उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति आज लोगों को लाभान्वित कर रही है। महापौर सफीरा साहू ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में महत्वपूर्ण निर्णय से इस देश को शिखर पर पहुंचाया। सरलता से राजनीति चलाने में इनका कोई मुकाबला नही था। इस दौरान पार्षद कोमल सेना, कमलेश पाठक, बलराम यादव, हरीश साहू एल्डरमैन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय बिसाई, उपाध्यक्ष संदीप दास, जॉर्ज टोप्पो, सायमा अशरफ, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी, एनएसयूआई ग्रामीण अध्यक्ष नीलम कश्यप, विकलांग प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश ठाकुर, महेश द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास, लेखन बघेल, साकेत शुक्ला, प्रदेश, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई अन्य मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्य,नगर निगम पार्षद वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *