बस्तर अधिकार मोर्चा भी लड़ेगा विधानसभा चुनाव



बकावंड :- बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे भी विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर चुका है। मोर्चा के पदाधिकारी गांव गांव में जन चौपाल लगाकर युवाओं और ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं।
बस्तर अधिकार मोर्चा जनता कांग्रेस छ्ग जे के संभागीय महामंत्री सोनसाय कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष नीलांबर भद्रे, उपाध्यक्ष नरपति बघेल आदि बकावंड और बस्तर विकासखंडों के गांवों में जाकर युवा बेरोजगारों, ग्रामीणों, महिलाओं व बुजुर्गों से संवाद कर रहे हैं। मोर्चा के कार्यकर्ता बस्तर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं, बेरोजगारों के हित में काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि बस्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता जागरुक हो चुकी है। अब बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। आज राष्ट्रीय पार्टियों के नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए बड़े-बड़े वादे लिखें होर्डिंग लगवाने तक सीमित हैं। झूठे वादे कर यहां की जनता का शोषण करते आए हैं। मोर्चा ने जनता को इससे मुक्ति दिलाने का फैसला किया है।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के नेताओं का कहना है कि आज भी युवा, बेरोजगार, मजदूर, किसान और बुजुर्ग दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। मोर्चा के कार्यकर्त्ता हर ग्राम पंचायत में पहुंचकर जनता से संपर्क और संवाद कायम कर रहे हैं। लोग उन्हें अपनी समस्याओं से रूबरू कराते हुए भाजपा और कांग्रेस से विश्वास उठने की बात कह रहे हैं। जन भावनाओं को देखते हुए बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा हर समस्या को दूर करने के लिए तैयार है और एक मौका जनता कांग्रेस के लिए मांग रहे हैं। इस मुहिम में मोर्चा के कार्यकर्ता बलराम सेठिया, नरपति बघेल, नोबी निषाद, अनाम बघेल, लकी बघेल, देवराज यादव, ओमप्रकाश, रज्जाक, सुरजो मोरे, हरिशचंद कश्यप, सोनसाय कश्यप, शंकर कश्यप आदि जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *