मुखबिरी के शक में माओवादियों द्वारा ग्रामीण की हत्या किए जाने की खबर

बीजापुर :- जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में बीती रात माओवादियों द्वारा मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या किए जाने की खबर मिल रही हैं । वही माओवादियों के भय से परिजनो द्वारा घटना की जानकारी थाने में अब तक दर्ज नही कराया गया है ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिन्नागेल्लूर निवासी रामा पुनेम को माओवादियों द्वारा 18 अगस्त 2023 को अपहरण कर अपने साथ ले गए थे । अपहरण के तीन दिनों बाद बीती रात रामा पर पुलिस मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए हत्या किए जाने की खबर मिल रही है । इस घटना की अब तक आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *