वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का आयुक्त मंडावी ने लिया जायजा
जगदलपुर :- आयुक्त हरीश मंडावी ने आज शहर के अमृत मिशन योजना के कार्यो का अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया । नयामुंडा प्लांट में अमृत मिशन योजना अंतर्गत 35 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का चल रहे निर्माण कार्यों का आयुक्त के द्वारा निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया ।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त हरेश मंडावी ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सभी कार्यों का जायजा लेकर अधिकारियों से अमृत मिशन का शहर में चल रहे इंटक बेल ,पाइप लाइन का विस्तार ,सब स्टेशन ,पानी टंकी व अन्य कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए , अमृत मिशन के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया । निरीक्षण के दौरान अमृत मिशन के नोडल अधिकारी अजीत कुमार तिग्गा,सहायक नोडल अमर सिंह कश्यप ,व संबंधित ठेकेदार साथ उपस्थित थे ।
