कोण्डागांव जिले के अंतिम छोर मे बसे अतिसंवेदनशील ग्राम कुधुर से तुमड़ीवाल मार्ग के भंवरडिंग नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल

भानपुरी :- नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मर्दापाल ब्लॉक अंतर्गत कोण्डागांव जिला के अंतिम छोर ग्राम कुधुर से तुमड़ीवाल मार्ग के भंवरडिंग नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण का भूमिपूजन सोमवार को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने किया। जिसकी लागत 747.97 लाख है। विधायक चंदन कश्यप ने क्षेत्रवासियों की गरिमामय उपस्थिति मे पुल का विधिवत भूमिपूजन किया। क्षेत्र के लोगों के द्वारा इस नदी पर पुल की मांग लंबे समय चली आ रहीं थीं विधायक चंदन कश्यप की सक्रियता एवं जनसेवा की भावना के कारण आज उनकी मांग पूरी हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अतिसंवेदनशील क्षेत्र कुधुर से तुमड़ीवाल मार्ग पर भंवरडिंग नदी पर उच्च स्तरीय पुल बनाने की घोषणा कर क्षेत्रवासियों की लंबी मांग को पूरा किया। इस पुल के बनने से आसपास के गाँवों के हज़ारों को को इसका लाभ मिलेगा।

विधायक चंदन कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रदेश की कांग्रेस सरकार आप लोकों की सरकार है। आप जैसे चाहेंगे क्षेत्र मे वैसा ही विकास होगा। आप लोगों ने जो मांग किया आज उसका आप सभी की उपस्थिति मे भूमिपूजन सम्पन्न हुआ, आज हम सभी के लिए खुशी का दिन है । प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार सुदूर अंचलों मे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने मे खरी उतरी है। पुनः 2023 के विधान सभा चुनाव मे भूपेश बघेल जी के ऊपर और कांग्रेस के ऊपर भरोसा कर कांग्रेस का सरकार बनाईऐ ताकि विकास की पहिया नहीं रुकनी चाहिए। विधायक चंदन कश्यप ने संबोधन के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजना और नारायणपुर विधानसभा मे कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो के बारे मे बताया।
इस अवसर पर ग्राम कुधुर के सरपंच लक्ष्मण कश्यप, नीलधर कश्यप, अंतु राम सोरी, बलिराम सोरी, गेगा राम कोर्राम, नीलचंद मण्डावी, महेंद्र पात्र जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेटिया, सुखराम पोयाम ब्लॉक अध्यक्ष, राजेंद्र साहू पीसीसी सदस्य, अनत राम कश्यप, चमरू राम चिदू राम, शकुर खान हरि मण्डावी, रति सोर्री गौर सिंह ठाकुर, यशवर्य प्रसाद नाग, खतकूड़ा, जइत पटेल, भानु दीवान, सुधर राम एंव अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थिति थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *