आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल संवार रहा बच्चों का भविष्य लखमा


जगदलपुर :- उद्योग एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोंटा में आयोजित सरस्वती निशुल्क सायकल योजना के तहत सायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को सायकल भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

मंत्री कवासी लखमा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोंटा विकासखंड लगातार विकास की सीढ़ी चढ़ रहा है। आज यहां इंदिरा आवास, बिजली, सड़क, पक्का मकान बन रहे हैं। आज कोंटा में शांति है। सभी वर्ग के लोगों को राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा है। कोरोना के समय सभी को निशुल्क राशन दिया गया। भाजपा और सीपीआई के कार्यकर्ता घर के अंदर ही रहे आप सबके बीच नहीं आए। रायपुर में रहकर मास्क, सैनेटाईजर की कभी कमी नहीं होने दी गई। आज स्वामी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल से गरीब परिवार के बच्चों को लाभ मिल रहा है। भविष्य में बच्चे एसपी, कलेक्टर बनकर आएंगे और बस्तर का नाम रोशन करेंगे। आप सभी बच्चे खूब पढ़ें लिखें और बस्तर का नाम रोशन करें। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पदाधिकारी, शिक्षक, एनएसयूआई के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *