तिमेड़ से शिव मंदिर तक निकली गई कांवड़ियों की भव्य शोभा यात्रा
भोपालपटनम :- सावन के इस पावन महीने में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह भरे माहौल में तिमेड़ स्थित इंद्रावती नदी से भोपालपटनम स्थित शिवालय तक कांवड़ यात्रा निकाली गई । इस दौरान जगह जगह श्रद्धलुओं द्वारा कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया गया ।
हर वर्ष चार या पांच सावन सोमवार होता है किंतु इस वर्ष आठ सावन सोमवार पड़ रहे हैं । सावन के सातवें सोमवार 21 अगस्त को भोपालपटनम के शिव मंदिर चौक से 5 किलोमीटर दूर तिमेड़ नदी से जल लेकर सैकड़ो श्रद्धालु इस कांवड़ यात्रा में शामिल हुए । इस यात्रा के दौरान पुरुष कांवड़िये भगवा रंग का वस्त्र धारण किये हुए थे वहीं महिलाएं पीले व भगवा रंग की साड़ी पहन कर इस यात्रा में अपना अपना योगदान दिया । इस यात्रा के दौरान नन्हे बच्चों ने भी भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था दिखाने से पीछे नही रहे ।
तिमेड़ स्थित इंद्रावती नदी से जल लेकर कांवड़ियों की यात्रा प्रारंभ हुई जो ढोल बाजे के साथ भोपालपटनम शिवालय पहुंची जहां सभी कांवड़ियों ने भगवान शिव जी को जल अर्पित कर अपनी अपनी मनोकामना पूर्ण करने का भगवान से आशीर्वाद मांगा ।
मंदिर समिति द्वारा सभी कांवड़ियों के लिए फल व पानी का इंतजाम किया गया था । भारतीय संस्कृति में कांवड़ यात्रा निकलना श्रद्धा और आस्था का प्रतीक माना गया है , श्रद्धालुओ ने कांवड़ यात्रा निकाल कर भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति अपनी आस्था दिखया है । 21 अगस्त के यह सावन सोमवार काफी विशेष रहा क्योंकि आज के दिन ही नागपंचमी के त्यौहार भी था । नागपंचमी होने के कारण श्रद्धालुओ द्वारा नाग देवता को दूध भी अर्पित किया गया, तथा नागों के देव महादेव को दूध, जल, फल तथा फूल अर्पित कर दीप जला कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने का आशीर्वाद मांगा गया ।
