जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर के बाद जिला पंचायत सदस्य नीना ने पेश की दावेदारी

वार्ड पंच, जनपद उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे पदों पर रह चुकी हैं आसीन

बीजापुर :- जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम के बाद सदस्य बस्तर विकास प्राधिकरण एवं जिला पंचायत नीना रावतिया उद्दे ने भी टिकट की दावेदारी करते हुए अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को अपना आवेदन किया है ।

बीजापुर विधानसभा में कांग्रेस की महिला नेत्री के रुप मे नीना ने अपना वर्चश्व कायम कर रखा है, और उन्हें विधान सभा टिकट का प्रबल दावेदार भी माना जाता है । नीना रावतिया उद्दे 2006 में वार्ड पंच के रूप में राजनीति में प्रवेश किया था। जिसके बाद 2007 में जनपद उपाध्यक्ष और 2010 से 2015 तक जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुकीं है । जिसके बाद लगातार जिला पंचायत सदस्य चुनी जाती रही हैं। वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य के अलावा बस्तर विकास प्राधिकरण की सदस्य भी हैं । इसके अलावा नीना रावतिया पीसीसी सदस्य के साथ साथ संगठन के विभिन्न पदों का दायित्व भी बखूबी निभा चुकीं हैं और अभी प्रदेश कांग्रेस की संचार समिति की सदस्य भी है । बीजापुर विधानसभा में नीना रावतिया एक सक्रिय महिला नेत्री होने के कारण उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी उन्हें अवसर देने के बारे में विचार अवश्य कर सकती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *