कलेक्टर कटारा ने किया अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी
बीजापुर – कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने बीजापुर जिले में पदस्थ सहायक कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। जिनके अंतर्गत देवेश कुमार ध्रुव (भा.प्र.से.) को एसडीएम बीजापुर, लोक परिसर बेदखली अधिकार, लोक न्यास, जिला निर्माण समिति, प्रभारी अधिकारी आबकारी विभाग जिला बीजापुर एवं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्य के लिए अस्थायी रुप से कार्य विभाजन आदेश जारी किया गया है। इसी तरह रवि कुमार साहू सीईओ जिला पंचायत को प्रभारी स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि से संबंधित सभी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, व्यापार एवं उद्योग विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग एवं उप संचालक समाज कल्याण। सुमनराज डिप्टी कलेक्टर को यातायात शाखा, जन सूचना अधिकारी, बैठक,समय-सीमा, विडियो कान्फ्रेंस शाखा, निरीक्षण ऑडिट शाखा, वरिष्ठ लिपिक शाखा, प्रस्तुतकार, स्टेनो शाखा, सांख्यिकी लेखक (S.W.½ ) जिला अभियोजन शाखा, COTPA, खनिज शाखा, D.M.F प्रभारी अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, भू-अर्जन , भू-आबंटन शाखा, धर्मस्व, पर्यटन, पुरातत्व शाखा, पर्यावरण, नगरीय निकाय , CSR शाखा। मनोज कुमार बंजारे डिप्टी कलेक्टर को जनदर्शन, जन चौपाल, जन समस्या निवारण, शिकायत शाखा, मानव अधिकार आयोग, महिला आयोग, अल्प संख्यक आयोग, अ.ज.जा.आयोग शाखा, कामन सर्विस सेंटर (सी.एस.सी., ई-गवर्नेस, आधार चिप्स, खाद्य शाखा, सहायक संचालक उद्यान का प्रभार सहकारिता पंजीयन, स्टाम्प, महामहिम राष्ट्रपति, मान. प्रभारी मंत्री, केन्द्रीय मंत्री, सांसद, राज्यपाल, मुख्यमंत्री निवास , सचिवालय, मंत्री विधायक से प्राप्त पत्रों का निराकरण , वक्फ बोर्ड, सत्यप्रतिलिपि, सत्यापन, शपथपत्र, लायसेंस, पासपोर्ट। हेमेन्द्र भुआर्य डिप्टी कलेक्टर को उप जिला निर्वा.अधिकारी (स्था. निर्वा.), वित, स्थापना शाखा, भू-अभिलेख, अभिलेखागार, प्रतिलिपिकार शाखा, जिला नाजीर शाखा, विभागीय जांच शाखा, जनगणना शाखा, नोडल अधिकारी (विधानसभा, लोकसभा, राज्य सभा प्रश्न) नोडल अधिकारी चिटफण्ड शाखा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बीजापुर, (आहरण सवितरण), कलेक्ट्रेट परिसर का सौंदर्यीकरण, योजना सांख्यिकी, शोध क्षमता, अ.वि.अ.(रा.) अनुविभागीय दण्डाधिकारी भोपालपटनम, लोक परिसर बेदखली अधि. (अपने प्रभार क्षेत्र में), लोक न्यास (अपने प्रभार क्षेत्र में), राहत एवं बाढ़ आपदा पुनर्वास शाखा, मुख्यमंत्री सहायता कोष, राजस्व शाखा, राजस्व लेखा, प्रोटोकॉल अधिकारी, प्रभारी अधिकारीASPIRATIONAL DISTRICT, SCA शाखा , नीति आयोग शाखा, प्रभारी अधिकारी जेल एवं नगर सेना। अगरराम राना डिप्टी कलेक्टर को अ.वि.अ.(रा.) अनु. दण्डाधिकारी भैरमगढ़, लोक परिसर बेदखली अधि.(अपने प्रभार क्षेत्र में) एवं लोक न्यास (अपने प्रभार क्षेत्र में)। अमितनाथ योगी डिप्टी कलेक्टर को मुख्य कार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत बीजापुर, तहसीलदार बीजापुर, स्पोर्टस एकेडमी, जिला खेल अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी कौशल विकास। नारायण प्रसाद गबेल डिप्टी कलेक्टर को आवक-जावक शाखा, सामान्य शाखा, विकास शाखा, लोक सेवा गांरटी , सिटीजन चार्टर , 20- सूत्रीय कार्यक्रम एवं अल्पबचत एवं पवन मेरिया मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद को जिला शहरी विकास अभिकरण एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य विभाजन आदेश जारी किया गया है।