आश्रम में हैप्पी बर्थडे टू यू भूपेश कका की होती रही गूंजा



जगदलपुर :- बस्तर जिला एनएसयूआई ग्रामीण के कार्यकर्त्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन शिवानंद आश्रम में वहां के बच्चों के साथ मनाया। समूचे आश्रम परिसर में हैप्पी बर्थडे टू यू कका की गूंज सुनाई देती रही।

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आश्रम के बच्चों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया। आश्रम के बच्चों के बीच कविता, भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान आश्रम के बच्चों ने हैप्पी बर्थडे भूपेश कका गाकर माहौल का भावपूर्ण बना दिया था। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश द्विवेदी, एनएसयूआई की प्रदेश महासचिव एम. ज्योति राव, प्रदेश सचिव सोनू कश्यप, एनएसयूआई बस्तर जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप, बस्तर विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष पंकज केंवट, जिला महासचिव मनीष कश्यप, बस्तर विश्वविद्यालय इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष व छात्रनेता चैतराम कश्यप, पीजी कॉलेज अध्यक्ष कुणाल पटेल, करपावंड ब्लॉक अध्यक्ष हेमकुमार बघेल, मॉडल कॉलेज अध्यक्ष अंशु नाग, छात्रावास अध्यक्ष राहुल ध्रुव समेत पचासों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *