कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का न्योता देने क्रेडा अध्यक्ष स्वर्णकार से मिला यादव समाज समाज का प्रतिनिधिमण्डल



जगदलपुर :- बस्तर जिला यादव समाज द्वारा प्रतिवर्ष कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाता है और यह आयोजन नगर के विजय वार्ड स्थित कृष्ण मंदिर में होता हैं।इस दौरान भगवान श्री कृष्ण की पूजा_अर्चना की जाती है और नगर मे भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाती है। भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पूजा अर्चना एवं भव्य शोभा यात्रा में शामिल होने का न्योता देने आज बस्तर जिला यादव समाज के अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व मे अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार से यादव समाज का प्रतिनिधिमंडल मिला। समाज द्वारा श्री स्वर्णकार को पीला साफा बांधकर सम्मान किया गया और नेवता पत्र भी दिया गया। इस दौरान चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम एवं यादव समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *