निशा झारिया को विशिष्ट सेवा सम्मान से किया गया सम्मानित

धमतरी :- राष्टीय शिक्षक संचेतना नयी दिल्ली के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई में 19 अक्टूबर को आयोजित किया गया, संस्था का उद्देश्य समाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य एवं महिला कल्याण सशक्तिकरण के लिए प्रदान किया जाता है, निशा झारिया ने अपने सम्मान का श्रेय शुपर साइन महिला ग्रुप के सारे सदस्य और पदाधिकारियों को दिया। इस समारोह में भारत सरकार हिंदी परिषद के सदस्य प्रभु चौधरी नयी दिल्ली आयोजन करता थे। इस आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ निशा जोशी, विशिष्ट अतिथि डाक्टर शैल चंद्रा डा. योगिता वैष्णव डॉ मुक्ता कौशिक डॉ अनुसुइया अग्रवाल डॉ हंश शुक्ला थी। इस समारोह में साहित्य संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया था।
