हमारी जिन्दगी को सवांरने में माता-पिता के बाद शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है-राजमन बेंजाम

तोकापाल :- शिक्षक के अवसर पर खंड शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य शामिल होकर छत्तीसगढ़ महतारी व सर्वपल्ली डॉ.राधाकृष्णन के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विधायक बेंजाम ने सेनावृत शिक्षको श्रीफल व शॉल भेंट किया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया।

विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि मनुष्य जीवन मे शिक्षकों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। सर्व पल्ली डॉ. राधाकृष्णन जी ने अपने जन्मदिन को शिक्षको के नाम से न्यौछावर कर दिया।एक शिक्षक और शिष्य के बीच में शिक्षा और ज्ञान का संबंध होता है। हमारे जीवन में शिक्षा और शिक्षक दोनों ही बहुत ज़रूरी हैं, क्योंकि हमारी जिंदगी को संवारने में हमारे माता-पिता के बाद इनकी भूमिका सबसे अहम होती है। जिस तरह से हमारे माता-पिता ही हमारे भगवान होते हैं, उसी प्रकार से हमारे गुरु में भी ईश्वर का वास होता है क्योंकि “गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः गुरुर साक्षात परब्रह्म:, तस्मै श्री गुरुवे नमः”। ये भी सच है कि बिना शिक्षक के हमें शिक्षा और ज्ञान नहीं मिल सकता।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कहा आज हमारे पूर्व उप-राष्ट्रपति और राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का भी जन्मदिन है, जिनकी याद में हम सभी शिक्षक दिवस मनाते हैं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने भी कहा है कि ‘पूरी दुनिया एक विद्यालय है, जहां हम कुछ न कुछ नया सीखते हैं।

इस दौरान प्रदेश महासचिव रुक्मणी कर्मा,जनपद सदस्य देवती सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव नाग, सांसद प्रतिनिधि दिनेश ठाकुर,विधायक प्रतिनिधि गणेश कावडे, हीरालाल,पदूम भारती,संतोष कश्यप धरमु राम कश्यप,अमित कश्यप,नकुल मौर्य,नरसिंह सोनकर,कमल कर्मा,सोमारू नाग,मुन्ना बघेल,कमल सिंह कश्यप,शंकर कश्यप एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *