महिलाओं के लिए संबल बनी भूपेश की योजनाएं – बेंजाम
तोकापाल :- चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने ग्राम पंचायत तोकापाल के मेटावाड़ा में जल जीवन मिशन के तहत 64. 07 लाख रु. की लागत वाली सिंगल विलेज नलजल प्रदाय योजना का भूमिपूजन किया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि एक समय था, जब किसानों को उसकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल पाता था। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया और 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य देकर धान की खरीदी शुरू की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए गौठान और रीपा जैसी योजनाएं चलाई। इसके चलते स्वयं सहायता समूहों की 13 लाख से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तमाम योजनाओं के चलते हर वर्ग में खुशहाली आई है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वनांचल और मैदानी इलाकों में विकास को नया आयाम मिला है। विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल देश के अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणादायक बन गया है। जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. राजीव गांधी के युवा भारत के सपने को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरूआत 3 फरवरी 2022 से हुई है। राज्य की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डों में चरणबद्ध रूप से 13242 राजीव युवा मितान क्लब गठित किए गए हैं। राजीव युवा मितान क्लब के संचालन के लिए अगस्त 2023 तक 132 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक क्लब को प्रत्येक तीन माह में 25 हजार रुपए के मान से एक साल में रचनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए एक लाख रुपए दिए जाने का प्रावधान है। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हीरालाल पटेल, सरपंच अमृत कश्यप, धरम, मनधर गोयल, डमरू ठाकुर, मितानिन कमलदई कश्यप, जगत कश्यप, अर्जुन कश्यप, मनोज, प्रदीप, कनेर एवं अन्य ग्रामीण उपस्थ थे।
