स्वास्थ्य विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से आनलाईन आवेदन आमंत्रित
बीजापुर – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला बीजापुर अन्तर्गत जिले में रिक्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है जिसमें तृतीय श्रेणी,अन्तर्गत फार्मासिस्ट ग्रेड -02, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, (पुरूष/महिला) लैब असिस्टेंट, ड्रेसर ग्रेड -01 एवं चतुर्थ श्रेणी के पद अन्तर्गत ड्रेसर ग्रेड -02 ओटी अटेंडेट, वार्ड ब्वाय, वार्ड आया, चौकीदार, भृत्य, मेस सर्वेट, चतुर्थ श्रेणी, धोबी और स्वीपर के रिक्त पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने हेतु जिला बीजापुर के पात्र एवं इच्छुक स्थानीय निवासी से विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर के वेबसाईटWWW.Jssbbastar.cgstate.gov.in पर 25 अक्टूबर से 15 नवंबर रात्रि 12 बजे तक आनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसका परीक्षा दिनांक 19 दिसंबर 2021 दिन रविवार को आयोजित होगी विज्ञापन एवं परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के वेबसाईट WWW.Jssbbastar.cgstate.gov.in पर देखा जा सकता है।
