ग्रामीणों के हित में काम कर रही है छग सरकारबेंजाम


लोहंडीगुड़ा :- चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने विधायक निधि के 7.20 लाख रु. की लागत से ग्राम पंचायत बुरुंगपाल की माध्यमिक शाला में 2 सायकल स्टैंड निर्माण एवं 3.99 लाख रु. की लागत से प्रधानमंत्री सड़क से देवगुड़ी मार्ग पर 1.5 मीटर स्पान पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्री बेंजाम का बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने हर एक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाकर कार्य कर रही है। क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी हो रही है। पुलों निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। बारिश के दिनों में भी उन्हें आवागमन में बाधा नहीं आएगी और न ही उन्हें घूमकर जाना पड़ेगा। अब वे सरलता से अपने गन्तव्य तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीणों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रहीं है। दो रुपए किलो में गोबर खरीदी जा रही है, गोठानों में स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है।इस दौरान प्रदेश महासचिव रूकमणी कर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कमल कर्मा, चंद्रु वेट्टी, भीमा वेट्टी, माना कवासी, पाकलू पोयाम, सुखराम कुहरामी, भीमसेन कुहरामी, माटा, मोहन, रघु वेट्टी, आयतु एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *