हथकड़ी बांधने वाले हाथों में बंधी रेशम की डोर



बकावंड। एकल अभियान संच बकावंड द्वारा आज पुलिस थाना बकावंड में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एकल अभियान की आचार्य बहनों ने पुलिस जवानों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। पुलिस जवानों ने भी इस स्नेहपूर्ण पहल के लिए आचार्य बहनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रभाग अध्यक्षा प्राची गर्ग, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव, संगीता, संच प्रभारी पाकलू राम कश्यप, संच संरक्षण पूरन बघेल, अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, संच प्राथमिक शिक्षा प्रभारी मंगलू बघेल, सदस्य संतोष कुमार कश्यप कश्यप, गुलाब मौर्य, जयमन कश्यप, संतराम कश्यप सहित संघ के आचार्य भाई-बहन उपस्थित रहे। इस आयोजन ने पुलिस जवानों और समाज के बीच भाईचारे, अपनत्व एवं राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत किया। रक्षाबंधन का यह पर्व आपसी प्रेम, सम्मान और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश देकर संपन्न हुआ।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *