विक्रम उसेंडी को टिकट मिलने से कार्यकर्ताओ मे जश्न का माहोल
छोटे कापसी – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद ही भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में तकरीबन 64 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। देखने वाली बात यह है की दूसरी लिस्ट में लगभग सभी प्रत्याशी रिपीट किए गए हैं। बीजेपी ने अन्तागढ़ विधानसभा से एक बार फिर विक्रम उसेंडी पर भरोसा जताया है। विक्रम उसेंडी ने इसे लेकर पार्टी का आभार जताया है।

भाजपा पार्टी में सोमवार को टिकट की घोषणा होते ही पखांजूर में समर्थकों ने मिठाई बांटे और बधाईयां दी। उसी तारतम्य में मंगलवार को कापसी मंडल में अंतागढ़ विधानसभा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी का रंगगुलाल,फूल माला,आतिशबाजी से जोशीला स्वागत माँ काली मंदिर में किया।
वहीविक्रम उसेंडी ने कहा की चुनाव की तारीख भी आ चुकी है। हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय नेतृत्व मोदी सरकार के मार्गदर्शन में चुनाव के मैदान में उतर चुके हैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने अस्तित्व की संपूर्ण क्षमता झोककर हम लोग काम करेंगे और निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे क्योंकि अन्तागढ़ और प्रदेश के साथ देश की जनता के हित में है।
मंडल अध्यक्ष दीपांकर दत्ता,असीम राय,अंजली अधिकारी,मोनिका साहा,स्वतंत्र नामदेव,श्यामू तिवारी,स्वपन तरफदार,शंकर सरकार,अमर ब्रमचारी,सुकलाल रविदास,मनमथ मंडल,खोकन तालुकदार,रेखा साना,आरती मंडल,स्मृति राय,अंजना सरकार,समोर मंडल,राजा मंडल,अरूप सरकार,वरुण बैरागी,बादल अधिकारी,सुजीत साहा सहित समस्त कार्यकर्ता,ग्रामीमजन मौजूद रहे।
