विपक्षी के बाहुबल ,धनबल से अधीर नही होता भाजपा कार्यकर्ता –लंका पर चढाई वानर सेना ने की थी –सांसद संतोष पांडे



कवर्धा :-भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के नामाकन रैली से पूर्व आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडे ने कहा रावनु रथी बिरथ रघुबीरा। देखि बिभीषन भयउ अधीरा॥
रावण को रथ पर और श्री रघुवीर को बिना रथ के देखकर विभीषण अधीर हो गए। प्रेम अधिक होने से उनके मन में सन्देह हो गया (कि वे बिना रथ के रावण को कैसे जीत सकेंगे)। तब भगवान श्री राम ने कहा जिससे जय होती है, वह रथ दूसरा ही है विजय धर्म की होती है .अधर्म की विधर्मियों की नहीं . और ऐसे ही कवर्धा में भय ,आतंक के रथ पर सवार अकबर की लंका ढहाने भाजपा के कार्यकर्ता(वानर सेना ) ही पर्याप्त है . 5 वर्षो के अन्यायपूर्ण ,भेदभाव पूर्ण शासन चलाने वालो जनता पहचान चुकी है . सिहासन खाली करो की जनता आती है .
उन्होंने कहा 5 हजार करोड़ का चावल घोटाला करने वाली भूपेश सरकार ने ,अब तो गोबर घोटाला भी शुरू कर दिया है .शराब घोटले पर अकबर के खास ढेबर हो या भूपेश बघेल के खास सूर्यकांत ,सौम्या चौरसिया सब पर इडी की नजर है . बड़े बड़े वादे कर जनता को लूटने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का हक नही . जनता तैयार है हिसाब लेने के लिए . उन्होंने विजय शर्मा को भारी बहुमत से विजय दिलाने की अपील भी की .

पैसे से नहीं प्रेम से आयी भीड़ है ,भाजपा का एक एक कार्यकर्ता शेर – अभिषेक सिंह
भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के नामाकन रैली से पूर्व आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अभिषेक सिंह उन्होंने कामख्या की धरती से माता कौशल्या की धरती पर असम के मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा यह अपार जन समूह जो इस इस मैदान में विजय शर्मा जी के नामाकन रैली में शामिल होने आयी है वह पैसे से नही प्रेम और अपनापन से आयी है . उन्होंने कहा नवरात्री का पर्व चल रहा है माँ दुर्गा जिसकी सवारी करती है ऐसे शेर है भाजपा के एक एक कार्यकर्ता .
ये उपवास कर तप कर परिश्रम कर जनता की सेवा करना जानते है तो अकबर को जहाँ से आए है वहां तक मौदहा पारा तक वापस भेजना भी जानते है .
उन्होंने कहा 36 झूठे वादे कर सत्ता में काबिज कांग्रेस सरकार ने 5 वर्षो में छत्तीसगढ़ को बदहाल कर रखा है . न विकास कार्य है न निति है न नियत . केवल नाम बदलकर केंद्र के योजनाओं का 5 साल निकाल दिए . इनके खोखले वादे ने किसी को नही छोड़ा जो ठगा महसूस न कर रहा हो .
पुरे छतीसगढ़ में बदलाव की लहर उठी है . इस बार जनता ने मन बना लिया है . पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने सभा के बाद भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के साथ नामंकन रैली में भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *