अन्तागढ़ और भानुप्रतापपुर सीट से शिवसेना के प्रत्यासियों ने भरा नामांकन

कांकेर :- शिवसेना द्वारा आम जनता के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने हेतु भानुप्रतापपुर एवं अंतागढ़ विधानसभा से विधायक पद हेतु रैली की शक्ल में कांकेर जिला कलेक्टर कार्यालय में नामांकन दाखिल किया गया ।नामांकन पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए शिवसेना प्रत्याशी रामनारायण उसेंडी ,चेनूराम सिवाना ने कहा कि शिवसेना ही एक ऐसी पार्टी है जो पांच वर्षों तक आम जनता के लिए सड़क की लड़ाई लड़ती है। और आम जनता को उसका हक और अधिकार दिलाती है ।एवं क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अन्यया,अत्याचार ,शोषण, दमन ,भ्रष्टाचार होता है। शिवसेना उसके खिलाफ आम जनता को लेकर सदैव संघर्ष करती है ।शिवसेना को आम जनता द्वारा प्रत्याशी बनाया गया है। इस कारण शिवसेना प्रत्याशी की जीत निश्चित है ।और शिवसेना की जीत भानुप्रतापपुर एवं अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के आम मतदाता की जीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *