धान खरीदी जल्द प्रारम्भ करने के साथ किसानों का पिछला बकाया, बोनस का भुगतान दीपावली से पूर्व करे सरकार – शिवसेना
अंतागढ़:- शिवसेना द्वारा पूरे प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर जन आंदोलन प्रारंभ किया गया है जिसके तहत शिवसेना द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को ज्ञापन भेजकर प्रदेश में किसानों की समस्याओं को दूर करने की मांग किया जा रहा है इसी के तहत शिवसेना अंतागढ़ ईकाई द्वारा अनुविभाग अधिकारी राजस्व अंतागढ़ के माध्यम से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को ज्ञापन प्रेषित कर किसानों की समस्याओं को दूर करने की मांग किया गया। शिवसेना द्वारा प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है एवं धान का कटोरा है छत्तीसगढ़ प्रदेश कि सरकार किसानों की समस्याओं को देखते हुए दिनांक 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करें। क्योंकि किसान धान कटाई कर चुका है और उसको धान रखने की जगह नहीं है,सरकार किसानों को पिछला धान का बोनस एवं किसानों का संपूर्ण पिछला बकाया दिवाली के पूर्व प्रदान करें । सरकार द्वारा अपने वायदे के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त किसानों का दाना दाना सरकारी दर पर खरीदना प्रारंभ करें, विगत वर्ष धान खरीदी के लिए बारदाने की बहुत समस्या हुई थी इसलिए सरकार किसानों हेतु धान खरीदी के पूर्व बारदाना की व्यवस्था करें , पिछले वर्ष किसान बाजार से अधिक मूल्य पर बारदाना खरीद कर शोषित हुए थे,। इस दौरान प्रमुख रूप से खेमलाल महला, रामनारायण उसेंडी ,कुलवंत सिंह,दिलीप बघेल, राजेंद्र यादव ,राजकुमार कुमरा एवं अन्य शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित थे।
