एक नवंबर को सरकार को अपना घोषणा पत्र याद दिलाते हुये पुराना पेंशन लागु करने की माँग करेंगे कर्मचारी

बीजापुर :- राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष कैलाश रामटेके ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि एक नवंबर राज्य स्थापना के दिन रैली के माध्यम से सरकार को अपने जनघोषणा पत्र की याद दिलाते हुये पुराना पेंशन की माँग पूरे प्रदेश के कर्मचारी करेंगे।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बीजापुर जिले के समस्त कर्मचारी पुरानी पेंशन की माँग बुलंद करेंगे।छ्ग कॉंग्रेस के जनघोषणा पत्र मे कहा गया है कि सीसीएफ पर विचार कर ,2004 के पूर्व जो पेंशन योजना थी उसे लागु करने की कार्यवाही की जायेगी,परंतु अभी तक छत्तीसगढ़ शासन द्घारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु सार्थक पहल नही किया गया है।केंद्र सरकार द्वारा 1अप्रेल 2004 से तथा छत्तीसगढ़ सरकार द्धारा 1 नवंबर 2004 से नवीन अंशदायी पेंशन योजना एन पी एस लागु किया गया है जो बाजार आधारित है ।इस योजना से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अल्प पेंशन मिल रहा है जिससे बूढ़ापे मे उनका गुजर -बसर अत्यंत पीड़ादायक होता जा रहा है। इस कारण रैली के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री वा श्रीमान मुख्य सचिव के नाम पुरानी पेंशन बहाल करने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *