सियासत में फिर झूठ की एंट्री-किसानों, स्व सहायता समूह का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का फेक प्रचार

भाजपा के घोषणा पत्र में ये वादे नहीं शामिल

पिछले चुनाव में भी फैलाया गया झूठ

कवर्धा :- भाजपा कवर्धा।छत्तीसगढ़ में चुनाव के पहले चरण के पूर्व झूठा प्रचार का दांव भी जोरों से खेला जा रहा है। 7 नवंबर को मतदान होना है और इसके ठीक पहले किसानों और महिला स्व सहायता समूह का भाजपा द्वारा 2 लाख रुपया का कर्जा माफी करने मोदी की गारंटी वाला झूठा प्रचार सोशल मीडिया में फैलाया जा रहा है।
भाजपा का घोषणा पत्र जारी हो चुका है।इसमें किसानों और स्व सहायता समूह के कर्ज की माफी का वादा नहीं किया गया है।लेकिन मोदी की गारंटी के रूप में किसानों और स्व सहायता समूह का कर्ज माफ करने का फेक यानि झूठा प्रचार सोशल मीडिया में फैलाया जा रहा है।2018 विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भी कांग्रेस को पटकनी देने इसी तरह का झूठा प्रचार फैलाया गया था।तब फैलाया गया था कि कांग्रेस पांच एकड़ खेत वेल किसानों का ही कर्ज माफ करेगी।ये झूठा था।कांग्रेस की सरकार बनी तो सभी किसानो का कर्ज माफ किया गया।
कांग्रेस पार्टी ने मोदी की गारंटी के नाम पर झूठा प्रचार पर कहा हैं कि भाजपा झूठ पर आधारित राजनीति करती है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष होरी लाल साहू ने कहा है कि भाजपा का घोषणापत्र फ्लाप हो गया तो भाजपा झूठ का सहारा ले रही हैं।किसान चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की ठान चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *