पूरे उत्साह के साथ मतदान कर रहे मतदाता, सुबह सात बजे से लगी मतदान केन्द्रों मे लाईन

बीजापुर :- प्रदेश मे विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण का मतदान सात नवम्बर को सुबह सात बजे से प्रारंभ हो चुका है। लोकतंत्र के इस माहापर्व पर बीजापुर विधानसभा के मतदाता पूरे उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों मे सुबह सात बजे से ही मतदाताओं लम्बी कतार लगी हुई है। वहीं युवा मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।

बीजापुर विधान सभा मे 11 बजे तक 9.11 प्रतिशत मतदान हो चुका हैं। ग्रामीण व अंदरुनी संवेदनशील क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों मे मतदान की गति थोड़ी धीमी चल रही है। इस चुनाव को लेकर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखा है वहीं माओवादियो की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *