सक्ती विधानसभा क्षेत्र में अपनी शक्ति दिखा रहे शंकर राव



दंतेवाड़ा में दम दिखा चुके हैं कांग्रेस नेता एम शंकर राव

जगदलपुर। बस्तर संभाग के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एम शंकर राव सक्ती विधानसभा क्षेत्र में अपनी शक्ति दिखा रहे हैं। श्री राव दंतेवाड़ा क्षेत्र में अपना दम दिखा चुके हैं।
एम शंकर राव बस्तर संभाग के जाने माने कांग्रेस नेता हैं। वे पूरी ऊर्जा और ताकत के साथ कांग्रेस पार्टी के हर कार्य में बढ़ चढ़कर योगदान देते आ रहे हैं। उनकी सक्रियता और क्षमता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रथम चरण के चुनाव में उन्हें दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी बनाकर भेजा था। दंतेवाड़ा के पार्टी प्रत्याशी छविंद्र कर्मा के पक्ष में एम शंकर राव ने गांव गांव जाकर मतदाताओं को साधने का बेहतरीन काम किया। दंतेवाड़ा का चुनाव निपटने के बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज के निर्देश पर कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने एम शंकर राव को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का प्रचार प्रभारी नियुक्त किया है। श्री राव रायपुर उत्तर सीट में तो कांग्रेस का प्रचार कर ही रहे हैं, सक्ती विधानसभा क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सक्ती सीट से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। डॉ. महंत से अपने अच्छे संबंधों के कारण एम शंकर राव वहां प्रचार करने गए थे। शंकर राव ने सक्ती क्षेत्र के पुटेकेला, नगरदा, किरारी, बासीन, कुरदा, खैरा, डोंड़की, असौंदा, सकरेली, बोरदा, तेंदूटोहा समेत अन्य गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार कर लोगों से कांग्रेस की सरकार बनाने में योगदान देने की अपील की। एम शंकर राव ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादों की जानकारी मतदाताओं को देते हुए कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है, जो किसानों, महिलाओं, युवाओं, अजा अजजा, पिछड़ों, मजदूरों, गरीबों सभी का ध्यान रखती है। श्री राव के साथ क्षेत्र के अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *