पीसीसी चीफ दीपक बैज आज बिंद्रा नवागढ़ और सिहावा में
रायपुर :- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज दीपावली त्यौहार मनाने के बाद अब फिर से चुनावी त्यौहार में व्यस्त हो गए हैं। वे आज 14 नवंबर को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार, जनसंपर्क करते हुए जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने जानकारी दी है कि पीसीसी चीफ दीपक बैज 14 नवंबर को देवेंद्र नगर रायपुर स्थित निवास से सुबह 11.10 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रवाना होंगे। वे 11.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे बिंद्रा नवागढ़ पहुंचेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। श्री बैज दोपहर 2 बजे धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगरी पहुंचेंगे। वहां वे चुनावी सभा को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज नगरी से अपरान्ह 3.30 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और देवेंद्र नगर निवास जाएंगे। श्री बैज शाम 5 बजे रायपुर में आयोजित कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो में शामिल होंगे।
