घोषणा पत्र के वादों से अवगत कराएं मतदाताओं को मौर्य


विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुशील मौर्य ने ली चुनावी बैठक

जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र भाटापारा के चुनाव ने कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी सुशील मौर्य ने भाटापारा के कांग्रेस भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति बनाई। उन्होंने चुनाव प्रचार को लेकर टिप्स दिए और प्रतिद्वंदी भाजपा के दुष्प्रचार का करारा जवाब देने के गुर पार्टीजनों को सिखाए।

पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं भाटापारा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुशील मौर्य ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने बीते पांच साल के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी कांग्रेस सरकार ने राज्य
के हर तबके के उत्थान के लिए भरपूर काम किया है। पिछले चुनाव घोषणा पत्र के सारे वादे कांग्रेस सरकार ने पूरे किए हैं। इस चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा लाए गए घोषणा पत्र में भी समाज के सभी वर्गों के हितों की बात निहित है। किसानों की कर्जमाफी, 32 सौ रु. क्विंटल की दर से धान खरीदी, प्रति एकड़ बीस क्विंटल धान क्रय करने, हर महिला को 15 हजार रु. सालाना देने, 10 लाख रु. तक ईलाज की सुविधा शासन की ओर से देने, दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों का मुफ्त इलाज कराने जैसी घोषणाओं को हर मतदाता तक पहुंचाएं। मतदाताओं का भरोसा कांग्रेस पर पहले से ही है, इस भरोसे को और मजबूत करने का काम हम सभी को मिलकर करना है।

मनाई गई पं. नेहरू की जयंती
कांग्रेस भवन भाटापारा में पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में भाटापारा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुशील मौर्य ने पं. नेहरू के तैलचित्र पर फूल माला अर्पित की। इस दौरान जगदलपुर से जिला कांग्रेस के महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, विजेंद्र ठाकुर, असीम सुता, सद्दाम रज़ा सहित भाटापारा के कांग्रेस कार्यकर्ता व नेतागण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *