अवैध शराब के साथ युवक धराया
जगदलपुर :- कोतवाली पुलिस ने देऊरगांव निवासी एक व्यक्ति को अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचते पकड़ा है।
आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर उसे जेल भेजा गया। आरोपी बलराम सेठिया पिता पूरन सेठिया निवासी देऊरगांव है।वह धरमपुरा क्षेत्र में अपनी मोटर सायकल में अवैध शराब रखकर विक्री हेतु परिवहन कर रहा था। थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि पुलिस टीम ने धरमपुरा 3 में बिजली ऑफिस के सामने आरोपी को पकड़ा। उसके पास रखे बैग से कंगारू टेन थाउजेंड बियर की 7 बोतलें और 11 पौव्वा प्रीमियम व्हिस्की बरामद की गई। शराब की कीमत 2,790 रू आंकी गई है। आरोपी की मोटर सायकल सीजी 17 केवी 5899 को भी जप्त कर लिया गया है।
More Stories
वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के 8,631 प्रतिभावान विद्यार्थियों को वितरित की 12.26 करोड़ की छात्रवृत्ति
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार वनांचल एवं तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के सामाजिक, आर्थिक और...
धान नहीं बेच पाए ढाई लाख किसानों का धान सुशासन तिहार में खरीदे साय सरकार: जावेद खान
जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जावेद खान ने छत्तीसगढ़ सरकार से सुशासन तिहार में प्रदेश के 2 लाख 41 हजार...
सुशासन तिहार में शिक्षा व्यवस्था बेनकाब, खैरगुड़ा के बच्चों का भविष्य अधूरी छत के नीचे दफ्न
-अर्जुन झा-जगदलपुर। बस्तर जिले में जहां एक ओर पूरा प्रशासनिक अमला सुशासन तिहार के जरिए सरकार की योजनाओं का बखान...
जनता और प्रशासन के बीच सीधे संवाद से समाधान- संजय पाण्डेय
जगदलपुर:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत सोमवार को शहर के महेश्वरी भवन में समाधान शिविर का आयोजन...
नक्सलियों के बंकर में मिला विस्फोटक और हथियारों का जखीरा
जगदलपुर। बस्तर संभाग से भले ही नक्सलियों का सफाया हो गया है, मगर उनके द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगें अब...
वन विभाग की जमीन पर चर्च और कब्रिस्तान बनाने का खेल
-अर्जुन झा-जगदलपुर। बस्तर संभाग में आदिवासी समुदाय और दीगर पिछड़ी जातियों के लोगों के बड़े पैमाने पर धर्मांतरण के साथ...
