विशेष सफाई अभियान में वार्डों की हो रही सफाई

जगदलपुर :-शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य से निगम प्रशासन लगातार सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ व सुंदर बनाने में प्रयासरत है ,इस मुहिम को अग्रसर करते आयुक्त श्री हरेश मंडावी सतत निगरानी करते हुए स्वयं सुबह इस सफाई अभियान का निरीक्षण करते अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर इसे सफल बनाने के योजना बनाकर सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित करने का प्रयास कर रहे हैं । नगर निगम के द्वारा कलेक्टर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान लगातार चलाए जाकर सफाई कर्मचारियों की गैंग बनाकर शहर के वार्डो में सफाई किया जा रहा है । जिससे वार्ड के नालियों की पूरी तरह सफाई की जा रही है । इस अभियान का वार्ड के लोगों के द्वारा काफी सराहना की किया जा रहा है । साथ ही सफाई कर्मचारी ,स्वच्छता दीदी ,एन यु एल एम की टीम सफाई करने के साथ वहां के रहवासियों एवं दुकानदारों को मुहिम से जोड़कर शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए नालियों एवं सड़कों पर कचरा ना डालने का संकल्प दिलाया जा रहा है । इस सफाई अभियान से शहर की जनता का पूरा सहयोग मिलने के साथ अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है । आज इस अभियान को मोतीलाल नेहरू ,अटल बिहारी वाजपेई ,राजेंद्र नगर ,मदर टेरेसा ,व अन्य वार्डो में नालियों एवं पुलियों का सफाई कर्मचारियों से सफाई कर अभियान चलाया गया । स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास ,अजय बनिक ,दामोदर ,सुशील कर्मा व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *