नेशनल लोक अदालत में निपटे 396 मामले
दल्लीराजहरा :- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन में 16 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय दल्ली राजहरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत में कुल 396 आपराधिक रखे गए थे। इन प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं समझौता राशि के रूप में 229451 रुपए प्राप्त हुए। नेशनल लोक अदालत के पीठासीन अधिकारी व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती सोनी तिवारी व सदस्य अधिवक्ता इसराइल शाह एवं राकेश द्विवेदी थे। नेशनल लोक अदालत में व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं का सहयोग रहा। साथ ही बैंक, नगर पालिका, विद्युत विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित थे।
More Stories
जगन्नाथ स्टील ने सड़क का कर दिया बेड़ागर्क
-अर्जुन झा-दल्लीराजहरा। लौह नगरी दल्लीराजहरा के जख्मों पर जगन्नाथ स्टील कंपनी बुरी तरह नमक छिड़कने पर आमादा हो गई है।...
वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले का सड़क हादसा, चार पुलिसकर्मी और चालक गंभीर
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ रविवार को कोंडागांव जिले में सड़क हादसा हो गया।...
‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’ के फार्मूले पर चले राजस्व सभापति विशाल मोटवानी
-अर्जुन झा-दल्ली राजहरा। नगरीय प्रशासन विभाग में आम तौर पर सुनने में आता है कि राजस्व से संबंधित मामलों में...
कथित बुद्धिमान नपा कर्मचारी की हेकड़ी निकाल दी राजस्व प्रभारी मोटवानी ने
दल्ली राजहरा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन पर धब्बा और नगर पालिका की साख को चूना लगाने वाले तथाकथित...
विशेष रिपोर्ट”गुरमुख जुम्मनानी मामले में नया खुलासा: 50+ संपत्तियां परिजनों के नाम, बेचने की तैयारी; जीएसटी विभाग पर मिलीभगत के आरोप””जेवरा सिरसा में अवैध गुटखा कारोबार का संदेह, सागर जुम्मनानी के खातों की जांच की मांग”
दुर्गजीएसटी विभाग द्वारा गुरमुख जुम्मनानी के खिलाफ 317 करोड़ के टैक्स बकाया को लेकर 90 दिन में वसूली का आदेश...
राजहरा ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
दल्ली राजहरा। देश की आज़ादी की 80वीं वर्षगांठ पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्वतंत्रता...
