निकली भव्य क्रिसमस रैली


जगदलपुर। चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च द्वारा क्रिसमस रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मसीही बंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए। अपार आनंद के साथ जोरशोर से नाचते गाते निकाली गई रैली शहर के प्रमुख चौक चौराहों से होती हुई लाल चर्च मैदान में समाप्त हुई। अंतिम आशीष डॉ एस. सुना ने दिऔर आभार प्रदर्शन किया। रैली के आयोजको में से एक रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि लाल चर्च मैदान में जब रैली पहुंची तो दक्षिण का ढोल बाजा भी था। अंत में सभी युवाओं, पुरुषों और महिलाओं ने खुशी एवं उमंग से नाचते गाते और प्रभु यीशु मसीह के जय बड़े दिन की मुबारकबाद देते हुए गांवों से आए भाइयों विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *